नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। यूक्रेन के रूसी राजधानी मॉस्को पर हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आग बबूला हो गए हैं। पुतिन ने कहा कि वह नाटो से जंग के लिए तैयार हैं। यूक्रेन ने लगातार कोशिशों के बाद मॉस्को पर ड्रोन स्ट्राइक करने में कामयाब हुआ है।

इससे नाराज रूसी विदेश मंत्रालय पहले ही दबी जुबान में नाटो को जिम्मेदार ठहरा चुका है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि इस हमले को बिना किसी की मदद के अंजाम नहीं दिया जा सकता। अब राष्ट्रपति पुतिन के सीधे ऐलान के बाद माना जा रहा है कि पश्चिमी सैन्य संगठन से वह भिड़ने का पूरा मूड बना चुके हैं।