दुर्ग/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से एक आदमी ने कूदकर खुदकुशी कर ली। कूदने की आवाज सुनकर एक मछुआरा भागा। इसके बाद उसने एसडीआरएफ और पुलगांव पुलिस को सूचना दी। SDRF की टीम ने सुबह 6 बजे से उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 3 घंटे रेश्क्यू के बाद उसका शव नदी से खोजकर बाहर निकाला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना रविवार सोमवार बीती देर रात की है। शिवनाथ नदी के तट पर रहने वाले एक मछुआरे ने उन्हें तड़के सूचना दी कि एक व्यक्ति ब्रिज से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम को वहां भेजा गया। टीम सुबह 6 बजे से रेश्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। लगभग 3 घंटों के रेश्क्यू के बाद सुबह 9.30 बजे शव को नदी से खोजकर बाहर निकाल लिया गया है। शव दुर्ग केलाबाड़ी निवासी राजेंद्र सिंह का है।

पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मौके पर लोगों की भीड़ को हटाने का काम किया जा रहा है। राजेंद्र ने खुदकुशी जैसी घटना को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उसके दोस्तों ने बताया कि वो देर रात तक उनके साथ ही बैठा था। फिर वहां से चला गया। दोस्तों का कहना है कि वो घर जाने की बात कहकर निकला था। उसके हाव भाव से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वो किसी बात को लेकर परेशान है और ऐसा कर सकता है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही है।

खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की पहचान राकेश ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह (52 साल) निवासी केलाबाड़ी के रूप में हुई है। वह जिस स्कूटी CG 07 BX 0214 से गया था वो ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली है। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने उसका पता लगाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.