रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। गठबंधन के तहत बीएसपी 53 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस सियासी गठजोड़ की घोषणा दोनों दलों ने रायपुर में सोमवार को की है।

बीएसपी और गोंगपा ने एक चुनावी प्लान के तहत गठबंधन किया है। जिसके तहत बसपा राज्य में 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यानी की जीजीपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीएसपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दलों ने दावा किया है कि वह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस को हरा देंगे। बहुजन समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली सूची में में कुल 9 प्रत्याशियों को बीएसपी ने मैदान में उतारा।

2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी और जोगी कांग्रेस का गठबंधन था। बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें जैजैपुर और पामगढ़ विधानसभा सीट पर बीएसपी ने जीत दर्ज की थी। जबकि 28 सीटों पर उसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। तो वहीं उसकी सहयोगी जोगी कांग्रेस 5 सीटें जीतने में सफल रही थी. अब बात गोंगपा की। जीजीपी ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर चुनावी फाइट की थी। इसमें उसके 36 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। जीजीपी को कुल 1.73 फीसदी वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियों बैठकर कर उम्मीदवारों का चयन करेगी। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में बाकी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.