कांकेर/रायपुर। प्रदीप कुमार विश्वास। प्रदेश के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पखांजूर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है। बता दें, गोली पालतू जानवर कुत्ते को मारने के लिए चलाई गई है। इसमें कुत्ते की मौत हो चुकी है। गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के पि बी 102 में पालतू जानवर कुत्ते को किसी व्यक्ति के द्वारा गोली मारी गई है। कुत्ते की मौत के बाद गोली मारने वाले और गांववालों में आपसी समझौते के तहत मामला रफा दफा कर दिया गया। अभी गोली मारने वाले उक्त व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। गोली कांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांववालों का कहना है कि कल कुत्ते को मारा आज किसी इंसान को मार देंगे तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जितनी जल्दी हो सके समय रहते पुलिस इसकी तफ्तीश करे।