बिलासपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। रतनपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,34 के तहत पट्टे की जमीन बिक्री, धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम बलराम प्रसाद दुबे और चन्द्रिका प्रसाद दुबे है। दोनो आरोपी रानी बछाली थाना रतनपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार बंधवापारा सरकन्डा बिलासपुर निवासी सौरभ कुमार चंदेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि बाराडीह स्थित खसरा न० 1/1/क/42 करीब डेढ़ एकड जमीन और रामकुमार सिंह ठाकुर की खसरा न० 1/1/क/43 की 2 एकड़ जमीन का सौदा किया। डेढ़ एकड़ जमीन का सौदा 6 लाख में और 2 एकड़ जमीन का सौदा 10 लाख में तय हुआ। आरोपियों ने बिक्रय पत्र मय इकरारनामा भाई रविश चंदेल के नाम पर किया। दोनो जमीन का सौदा 16 लाख रुपये में गवाहो के सामने नगद दो स्टाम्प पेपर में किया गया।

आरोपियों ने जबरदस्ती नगद 16 लाख रूपया लिया। बाद में जानकारी मिली कि दोनो जमीन सरकारी है। दरअसल आरोपियों ने जालसाजी कर सरकारी जमीन का सौदा किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया। पतासाजी के दौरान जनकारी मिली कि घटना के बाद दोनो आरोपी फरार है। मुखबीर की सूचना पर दोनो आरोपियों को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धोखाधड़ी का जुर्म कबूल किया। और पैसा खर्च कर देना बताया। दोनो को आईपीसी की धारा 420,34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.