रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। 12 अक्टूबर को दिल्ली में सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया जाएगा। ​सीईसी से ही तय होगा कि पहले कितने लोगों का नाम जारी किया जाएगा।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए हैं। नामों को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखेंगे। इससे पहले चुनाव समिति की बैठक में सैलजा ने कहा कि सूची फाइनल केंद्रीय चुनाव समिति ही करता है। वह किस पर क्या सहमति बनाएंगे, वह उनके ऊपर डिपेंड करता है। फाइनल लिस्ट CEC से जारी होगी। जब उनकी मुहर लगेगी तब कैंडिडेट की लिस्ट क्लियर होगी।

विधायकों के टिकट काटे जाने के अटकलों पर सैलजा ने कहा कि, कुछ फेरबदल होता है, वह स्वाभाविक है। हमेशा हर चुनाव में कुछ ना कुछ फेरबदल होता है। वह अलग-अलग कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सूची को लेकर बीजेपी को चिंता है, बेसब्री नहीं। PCC कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। इससे पहले रविवार को भी समिति की बैठक हुई थी। जो करीब 5 घंटे चली थी। हालांकि अभी तक एक भी लिस्ट कांग्रेस ने जारी नहीं की है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.