रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में इस वक्त चुनावी सरगर्मी चल रही है। चुनाव के माहौल में सभी राजनितिक पार्टियां बढ़ चढ़कर लोंगो से वादे कर रही है, तो वही कुछ पार्टियां ऐसी भी हैँ जो सिर्फ वादे ही नहीं बल्कि धरातल में जाकर लोगों को आगे बढ़ने का मौका दे रहीं है। हम बात कर रहें हैं ऐसी ही एक पार्टी जिसका नाम हैं “नारी शक्ति संगठन”।

नारी शक्ति संगठन एक ऐसी पार्टी हैं जो विगत दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।

नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ठाकुर से द मीडिया पॉइंट की खास बातचीत हुई। शोभा ठाकुर ने बताया की वे रोज़ाना अपना दायित्व निर्वाह करते हुए अपनी महिलाओं की टीम लेकर पुरे प्रदेश में महिलाओं को शिक्षा और रोजगार प्रदान करने की मंशा से निकलती हैं।

वे रोजाना विभिन्न गली मोहल्लों में जाकर महिलाओं की सभा का आयोजन करती हैं। इन सभाओं में वे महिलाओं को उनके हक़ और अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। नारी शक्ति संगठन नाम ही इसलिए रखा गया हैं की इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का जुड़ाव हो और वे खुलकर अपने अधिकारो के साथ आत्मनिर्भरता पूर्वक जीवन यापन कर सके।

शोभा ठाकुर ने हमें बताया कि नारी शक्ती संगठन की टीम रायपुर शहर के हर वार्ड मे जाकर बहनो को संगठन से जोड़कर लगातार आत्मनिर्भर बना रही है। चाहे वो रोजगार हो फ्री एजुकेशन हो, राजनीतिक हो, हर फिल्ड मे नारी शक्ती संगठन की टीम बहनो को आगे ला रही है। आपको बता दें सिर्फ रायपुर शहर ही नही नारी शक्ति संगठन की बहने हर जिला हर गांव हर कस्बे मे पहुंच रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.