राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 26.02.2026 को रात्रि 07 बजे गुलाम मोहियुद्दीन पिता मोहम्मद मुस्ताक अपने परिवार के साथ रोजा खोलकर बैठे थे, तभी अनस जोया, मुर्शरफ जोया, अब्बास जोया, अशरफ जोया, इस्लामूद्दीन बड गुजर, जावेद बड गुजर, करीम बड गुजर, अरशद कुरेशी अपने साथ लोहे का हथौड़ा, लकडी का डंडा, अपने अन्य साथियों को लेकर मेरे घर में जबरदस्ती घुसकर मोहम्मद मुस्ताक जोया को पुराने पारिवारिक झगडे की बात को लेकर माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लोहे के ठोस वस्तु से मारने पीटने लगे।

मुस्काक जोया के दोनो लड़कों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हे भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तभी परिवार अन्य सदस्य मोहम्मद मुस्तफा जोया, मोहम्मद गालिब जोया, मोहम्मद रजा जोया, मोहम्मद ताहिर घर पहुंचे जिन्हें देखकर अंनस जोया, मुर्शरफ जोया, अब्बास जोया, अशरफ जोया, इस्लामूद्दीन बड गुजर, जावेद बड गुजर, करीम बड गुजर, अरशद कुरेशी अपने अन्य साथियों के साथ वंहा से भाग गये। इसमें मोहम्मद मुस्ताक जोया को मारपीट की घटना में दाहिने आंख के नीचे, कान, सिर, पीठ, छाती एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेड्री में भर्ती कराने कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व अप0क्र0 129/26 धारा 296, 351 (2), 115 (2), 191 (2), 331 (5) बीएनएसएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

आरोपियों का नाम और पता – 1. मुशर्रफ जोया पिता अशरफ जोया 25 साल साकिन पठान पारा वार्ड नंबर 39 कोतवाली राजनांदगांव।

2 अब्बास जोया पिता अशरफ जोया जुर्म 19 वर्ष पठानपारा वार्ड क 39 राजनांदगांव।

3. अशरद कुरैशी पिता इश्माईस कुरैशी उम्र 25 साल साकिन कसाईपारा वार्ड नंबर 28 राजनांदगांव।

4. इस्लामुद्वीन पिता शिराजुद्विन उम्र 43 साल साकिन आजाद चौक राजनांदगांव।

5 अनश जोया पिता मो० अशरफ जोया 22 साल पठानपारा वार्ड 39 राजनांदगांव।

6. करीम बड़गुर्जर पिता कादिर बड़गुर्जर उम्र 24 वर्ष गौशाला पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

7. जावेद बड़गुर्जर पिता कुद्बुद्वीन बड़गुर्जर उम्र 50 साल साकिन आजाद चौक वार्ड नंबर 37 राजनांदगांव ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.