पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के परिवार के सदस्य बेबी राज के निधन की हो गई है। बेबी राज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। उनका उपचार मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था। बेबी राज ने सिंहदेव के निवास तपस्या में अंतिम सांस ली.आज दोपहर 2:00 बजे बेबी राज का अंतिम संस्कार होगा। राज्य परिवार के रानी तालाब में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेबी राज के निधन से राज्य परिवार सहित शहर वाशियो में शोक का माहौल छाया हुआ है।