गरियाबंद। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में काले जादू का मामला सामने आ रहा है। यहां पर कब्र खोदी गई और युवती के शव से खोपड़ी और कई अंग काट कर ले गए हैं। इस मामले में तांत्रिक के अलावा 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लेकिन अब तक पुलिस को शव के अंग नहीं मिल पाए हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण गुस्से में दिखाई दिए और फिंगेश्वर थाने को घेर लिया है। विरोध करने वाले ग्रामीण मुख्य आरपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नजर आए।

जब इस मामले की भनक ग्रामीणों तक पुहंची, तब पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस के साथ ग्रामीण शव के अंगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला, ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई।

दरअसल, 13 अप्रैल को रोशनी साहू नाम की लड़की की मौत हो गई थी। वो काफी वक्त से सिकलिन नाम की बीमारी से ग्रसित थी। उसके मरने के बाद परिवार वालों ने शव को दफना दिया था। इसके कुछ दिन बाद खुदाई के वक्त शव के अंग मिलने की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

परिजनों ने कहा कि, जब कब्र की खुदाई की गई तो हमारी बेटी के दोनों हाथ गायब दिखाई दिए थे। साथ ही खोपड़ी का हिस्सा भी नजर नहीं आया था। इसका मतलब इस पर तांत्रिक का साया है। जिसने भी ऐसा किया है…उसे सजा दी जाए। तब से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.