बालोद/रायपुर। डेस्क। भारत देश को आजाद हुए पुरे 75 वर्ष हो चुके है और यह किसी भी देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आजादी के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव बनाने का आह्वान देशवासियों से किया। इसी के साथ उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का भी आह्वान किया, जिसे लगभग सभी देशवासी मानते हुए एक बड़े त्यौहार के रूप में मना रहें हैं। अमृत महोत्सव के मौके पर बालोद जिले के युवा भाजपा नेता अकबर तिगाला ने घरों-घर जाके सैकड़ों भारतीय ध्वज का वितरण किया और ध्वज को अपने घरों में लगाने का निवेदन किया। इस मौके पर अकबर तिगाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि हम सब ने एकजुट होकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी, जो अत्यंत संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद पूर्ण हुआ। इस दिन को हम यूं ही नहीं गंवा सकते, इसे हमे महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए।”
आपको बता दें बालोद के युवा भाजपा नेता अकबर तिगाला समय पर लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहतें हैं और वे बहुत से सामाजिक कार्यों में भी अपना अहम योगदान देते रहतें हैं।
