नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। गुलामी की जंजीर तोड़ने के बाद आज हमारे भारत देश को आजाद हुए पुरे 75 वर्ष हो चुके है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को “आजादी का अमृत महोत्सव” नाम दिया है, जिसे हर भारतीय मानते हुए उत्सव के रूप में मना रहें हैं। पीएम मोदी ने आज लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान अलग तेवर में देशवासियों को प्रेरित करते नजर आए, जिसमे वे थोड़ा भावुक भी हुए। देश को संबोधित करते हुए उन्होने भ्रष्टाचार, भाईवाद जैसे समस्याओं पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा देश की शुद्धिकरण जरूरी है। भ्रष्टाचार देश को खोखली बना रही है। इन असामाजिक तत्वों से नफरत जरूरी है।