रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मानसून ने छत्तीसगढ़ में दोबारा से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।