बिलासपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजलि सिटी में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी बहन को ट्यूशन भेजकर फांसी लगा ली। बाजार से आने के बाद छात्रा की मां ने शव को फांसी के फंदे पर झूलते देखा।

सरकंडा क्षेत्र के गीतांजलि सिटी में रहने वाले दिलीप अग्रवाल मीडिया कर्मी हैं। मंगलवार को वे किसी काम से गतौरा की ओर गए थे। इस दौरान उनकी बेटियां और पत्नी घर पर थीं। कुछ देर बाद उनकी पत्नी किसी काम से बाहर चली गईं। बड़ी बेटी त्रिशिता अग्रवाल(19) ने अपनी छोटी बहन को खाना खिलाया। इसके बाद उसे ट्यूशन के लिए भेज दिया। घर में अकेली त्रिशिता ने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मां घर पहुंची। बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते देखकर उन्होंने पति को जानकारी दी। इस पर उन्होंने निजी अस्पताल में एंबुलेंस के लिए काल किया। करीब आधे घंटे में वे घर पहुंचे, तब तक एम्बुलेंस वहां नहीं पहुंची थी। जब तक वे बेटी को अस्पताल लेकर गए तब तक मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शव चीरघर में रखवाया गया है। बुधवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.