रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में बहुत सी पार्टियां कई वादें और आश्वासन देकर आम जनता को लुभाने के बाद गायब सी हो जाती है। ऐसे में जनता का विश्वास ऐसे बोल बच्चन पार्टियों से उठता जा रहा है। लेकिन प्रदेश में हाल फिलहाल में एक ऐसी पार्टी उभरकर सामने आ रही है जो कि, ना सिर्फ अपने वादे निभा रही है बल्कि साथ साथ आम जनता से सीधे संवाद करते हुए उनके मुलभूत सुविधाओं और कर्ज का भी ध्यान रख रही है। हम बात कर रहें हैं महिलाओं को स्वालम्ब बनाने वाली संगठन नारी शक्ति पार्टी के बारे में।

जी हां, नारी शक्ति पार्टी लगातार अपने वादों और आश्वासनों पर अडिग है और हर दिन कहीं न कहीं रोजगार कार्यालय खोल कर महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में नारी शक्ति पार्टी द्वारा गुरुवार को अमलेश्वर से लगे ग्राम झीट और बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम अकोली में भी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के रोजगार कार्यालय का अनावरण किया गया।
आपको बता दें, नारी शक्ति पार्टी द्वारा अबतक जितने भी रोजगार कार्यालय खोले गए है उन सभी में रोजगार देने का कार्य शुरू हो चूका है और नारी शक्ति पार्टी से जुड़कर महिलाएं इसका लाभ भी ले रहीं हैं। इन कार्यालयों में ना केवल रोजगार बल्कि जो महिलाएं कर्ज में डूबी हुई है उन्हें भी कर्जमुक्त बनाते हुए रोजगार के अवसर दिए जा रहें हैं।
नारी शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने द मीडिया पॉइंट से बातचीत के दौरान बताया कि, अबतक विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में रोजगार कार्यालय खुल चूका है और हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें कर्जमुक्त करते हुए स्वालम्ब बनाना है। शोभा ठाकुर ने आगे कहा कि अबतक सैकड़ों महिलाएं नारी शक्ति पार्टी से जुड़कर इसका लाभ ले रहीं है और प्रदेश की सभी बहनों से मेरा अपील है कि आप हमारी पार्टी से जुड़े और वादाखिलाफ़ी करने वालों के खिलाफ बिगुल फूंक कर खुद चुनाव लड़े और जीते।