बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी के तौर पर शहर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जामा मस्जिद बालोद और आस पास की गलियों को झालरों के रोशनी से रौशन कर दिया है। मुस्लिम समाज बालोद ने जामा मस्जिद को बहुत ही खूबसूरत झालरों से सजवाया है।

इसके अलावा लोगों ने धार्मिक झंडों की खरीदारी की और घर व वाहनों के साथ ही मस्जिदों पर लगा के सजा रहे हैं। इस बार सोमवार को बालोद शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन भी शांति के साथ किया जाएगा।