
धमतरी, द मीडिया पॉइंट। धमतरी जिले में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे अवैध देह व्यापार के मामले का पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवतियों को मध्यप्रदेश से बुलाया गया था।जानकारी के मुताबिक नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक मकान में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियां बैतूल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग थाने पहुंच गए और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम ▪️ सुशील गिलहरे (38 वर्ष), निवासी साल्हेवार पारा, धमतरी▪️ खुमान साहू (40 वर्ष), निवासी कर्मा चौक, धमतरी▪️ लोचन देवांगन (32 वर्ष), निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी।
