
रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित होटल ट्रिनिटी में संचालित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ है। बीती रात रायगढ़ पुलिस ने होटल की सातवीं मंजिल पर चल रहे सनराइज स्पा एंड सैलून पर छापेमारी कर देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देशन में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। तय संकेत मिलते ही टीम ने होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों ने कमरों की तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध कमाई के उद्देश्य से महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता था। मामले में होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
विनयकांत बरगट, पिता – विट्ठलराव, उम्र – 43 वर्ष, निवासी – कोतरारोड, रायगढ़ ।
देवेन्द्र सिंह, पिता – प्रीतम सिंह, उम्र – 48 वर्ष, निवासी – बीडपारा, रायगढ़ ।
