
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 09.02.2026 को यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े नो पार्किंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेल्वे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरूद्वारा चौक, नया बस स्टैण्ड, अम्बेडकर चौक, मनोकामना से आर.के.नगर चौक तक सर्विस रोड में दोनो ओर आवागमन करने वाले आम रोड पर खड़ी वाहनों पर लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया साथ ही नो पार्किंग एरिया में खड़ी दुपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर कार्यवाही किया गया।
यह कार्यवाही लगातार जारी है। काला शीशा लगे चारपहिया वाहन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्यवाही कर 2000/- रुपए जुर्माना वसूला गया। नो पार्किंग में खड़े कुल 30 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सर्विस रोड में अवैध पार्किंग के कारण आमजनों की आवाजाही बाधित होती है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
यातायात पुलिस की आम जनों से अपील है कि कृपया अपने एवं अन्य लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन को सर्विस रोड या अन्य जगहों में वाहन रोड में खड़ी न करें बल्कि निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्किंग करें। शहर में सफेद पट्टी के अंदर वाहन खड़ी करें। फ्लाईओव्हर के नीचे वाहनों की पार्किंग करें। जिससे आमजनों की आवाजाही बाधित न हो। साथ ही शहर के सभी कारोबारियों से अपील है कि मालवाहक वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित की गई समय अनुसार ही करावेें। यातायात नियमों का पालन करें एवं असुविधा से बचें।
