
बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही। सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जप्त। आरोपी रोहित मरकाम पिता विश्राम मरकाम उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब (5,400ml) किमती 2,840/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
