Oplus_131072
Oplus_131072

छत्तीसगढ़, द मीडिया पॉइंट। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म करने और पेट्रोल पर करीब 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती का फैसला लिया है। इसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर लगभग 3 रुपए प्रति लीटर रह जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों लोगों को सीधे राहत देने वाला है। सीएम साय ने इसे सरकार की जनहित और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

इस फैसले से किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने से रोजमर्रा के खर्च और परिवहन लागत पर भी असर पड़ेगा, जिससे महंगाई पर कुछ हद तक नियंत्रण मिल सकता है।

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे हालात में केंद्र सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।कीमतों में और गिरावट संभवहालांकि एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फायदा अंतिम रूप से तेल कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा। इसके अलावा राज्य सरकारों का वैट भी कीमतों को प्रभावित करेगा। लेकिन अनुमान है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 10 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.