Oplus_131072
Oplus_131072

बलौदाबाजार, द मीडिया पॉइंट। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में आज अचानक लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। इस हादसे में करीब 10 से 12 झोपड़ीनुमा दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बंदरों की उछल-कूद के चलते ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग फैल गई।
स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और काफी हद तक काबू भी पाया। हालांकि दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह दुकानें बाबा गुरु घासीदास के मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित थीं जहां छोटे दुकानदार अपना रोज़गार चलाते हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग मंदिर परिसर तक भी पहुंच सकती थी।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए यहां पक्की दुकानें बनाई जाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित संस्थाएं इस दिशा में क्या कदम उठाती हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.