रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिरदा में दो शिवलिंग की मूर्ति गायब हो गई। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति गायब कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और बजरंग दल के लोगों में भारी अक्रोश है। बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विधानसभा थाना घेराव और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पिरदा में जो शिव मंदिर है। वहां दो शिवलिंग की प्रतिमा थी। जिसको किसी असामाजिक तत्वों ने खंडित करके उसको गायब कर दिया है। घटना बुधवार की है।
घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण लोग वहां पहुंचे, तो वहां पर देखा कि शिवलिंग गायब है, जिसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहे हैं।घटना की सूचना के बाद बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। पुलिस ने सभी लोगों को इस बात का अश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज के लोगों का कहना है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो थाने का घेराव किया जाएगा।