कुरुद। गुलशन कुमार। कुरुद में 4 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में ब्लॉक युवा कुरुद कांग्रेस अध्यक्ष डुमेश साहू ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होने कहा अन्याय के विरुद्ध न्याय जीतता है, परन्तु कुछ अधर्मी लोग मानव धर्म को मानते ही नहीं.. अपने नैतिक जवाबदारी को निभाना तो दूर कि बात है.. नौकरशाही अपने कर्तव्य तक को पूरा नहीं कर पा रहे. क्या जाता उनका अगर उस चार वर्ष कि मासूम बच्ची का सही से इलाज कर देते टाइम मे x-ray कर देते टाइम मे सोनोग्राफी कर सही उपचार कर देते..पीड़ित बच्चे के परिजन को बोला जाता है कि xray नहीं हो पायेगा.. सोनोग्राफी मशीन ख़राब है.. डॉक्टर 3 दिन तक छुट्टी मे है, सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल के 22 दिन तक चक्कर काटने के बाद, एक जागरूक पत्रकार के खबर छापने के बाद, कलेक्टर के इंटरफेयर के बाद वहीं उसी जगह उसी अस्पताल मे 10 मिनट के अंदर Xray हो जाता है सोनोग्राफी मशीन भी ठीक हो जाती है और तुरंत सोनोग्राफी हो जाता है..इन सबके जिम्मेदार कौन है? शासन.. प्रशासन.. या आम नागरिक.. आखिर कौन है जिम्मेदार? दोषियों पर क्या कार्यवाही होंगी? बच्ची के भविष्य के साथ क्या न्याय होगा? ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के अपराधियों पर क्या एक्शन होना चाहिए? बाते बहुत सी है पर ये सब सिर्फ बाते है.. इसके लिए ना कोई सोचेगा ना ही सुधार करेगा.. ये लड़ाई हमें लड़नी है और लड़ने के लिए शुरुआत खुद से करनी होंगी.. अन्याय को सहना नहीं है लड़ना है और लड़ के न्याय लेना है..#मासूम बच्ची को न्याय दिलाने..#गहरी नींद मे सोये सांय सरकार को जगाने.. आज प्रदेश के मुख्य्मंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का प्रतिकात्मक शव यात्रा निकाल कर उसका दाह संस्कार किया गया.. अपनी मांगो के साथ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमे हमारी प्रमुख मांगे है -बच्ची के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अस्पताल का पूरा खर्च सरकार वहन करें..उसके उज्जवल भविष्य के लिए उसके उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करें…बच्ची को 50 लाख का मुआवजा मिले.. प्रशासन के लापरवाह अधिकारीयों पर FIR दर्ज हो..दोषी बालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो..

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.