रायपुर। गुलशन कुमार। भारतीय संविधान दिवस के 75वें सालगिरह के मौके पर प्रादेशिक सम्यक संबोधन एवं राज्य अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन राजेंद्र नगर पर किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ का प्रथम अध्यक्ष रिटायरमेंट एस एल राते का संबोधन रहा, जिन्होंने संविधान दिवस के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया एवं अंधविश्वास से दूर रहकर शिक्षा को आगे बढ़ाने के ऊपर जोर लगाया।
शिक्षा जिंदगी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिससे आदमी ऊंची ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। जात-पात उच्च नीच के भेदभाव को दूर भगाकर हमारा मूल उद्देश्य सिर्फ शिक्षा ही होना चाहिए। जात पात मानव के विकास में बहुत बड़े बड़ा बाधा है इसको समझे और समझ कर आगे बढ़ाने सतत प्रयास करते रहे।
इस मौके पर डॉक्टर चम्पेश्वर सोनकर को सामाजिक उत्थान हेतु लोगो को जागरूक करने एवम शिक्षा पर्यावरण के प्रति सतत महत्वपूर्ण भूमिका निभा ने के लिए संत कर्मा माता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समस्त ग्रामवासी द्वारा अवॉर्ड के बधाई शुभकामनाए प्रेषित किया गया। कार्यक्रम आयोजक समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई प्रांताध्यक्ष जी आर बंजारे ज्वाला का बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।