बालोद/रायपुर। जाहीद अहमद खान। जिले के दल्लीराजहरा में भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों में किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह व वार्ड 16 के पार्षद सोहद्रा ठाकुर के नेतृत्व में पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष राजनीतिक रूप से भेदभाव कर रहे है। जहां कांग्रेस पार्षद है व कुछ गिने चुने वार्डों में ही विकास कार्य करवाया जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्डों के काम को रोक दिया जाता है। वार्ड 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार वार्डों में विकास कार्य के लिए पालिका में आवेदन दिया जा रहा है, लेकिन भाजपा से पार्षद होने के कारण काम को रोक दिया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा नगर में इस प्रकार का भेदभाव करना लोगों के साथ भेदभाव है। जिस पार्टी के मुख्यमंत्री आदिवासियों के उत्थान की बात करते हैं उनके ही पार्टी के लोग एक आदिवासी पार्षद के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण सिन्हा, अ.ज.जा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल, मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, मंत्री जनार्दन सिंगरौल, सुरेश जायसवाल, लीलावती साहू, रानू ठाकुर, राकेश कोसरे, नीलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, सुमित जैन, मनन गुप्ता आदि मौजूद थे।
नहीं किया जा रहा कोई भेदभाव : पालिका अध्यक्ष
इधर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा है कि भाजपा के नेता पार्षद को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। सभी वार्ड में विकास कार्य किया जा रहा है।