रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में गर्मी का असर शुरू हो गया है। फरवरी में राजधानी का औसत तापमान 31 डिग्री के आसपास होता है। लेकिन इस बार महीने के शुरूआत 34 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई है। वहीं रात का पारा भी पांच डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना :
ऐसे में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ कम नहीं दर्जनभर पश्चिमी विक्षोभ ने भारतीय सीमा को प्रभावित सरोकार किया है। उत्तरी हवा का प्रभाव कम होने की वजह से इस बार फरवरी में भी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।इस पर मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि, जनवरी के महीने में आने वाले करीब उत्तरी हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में तो ठंड का कोई खास असर नहीं हुआ है।

गर्मी ने दिखाया अपना असर :
विभागीय अध्ययन पिछले तीन साल ठंड से शुरुआत मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार पिछले तीन साल से फरवरी की शुरूआत ठंड के साथ हो रही थी। वर्ष 2024 में पश्चिमी विक्षोग का प्रभाव समाप्त होने को वजह तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ी थी। वर्ष 2023 में जनवरी के अंतिम दिनों पड़ रही ठंड का प्रभाव फरवरी की शुरूआत में भी हुआ था और वर्ष 2022 में ठंड की स्थिति ठीक ठाक थी। इस बार गर्मी ने अपना असर दिखाया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.