बालोद/रायपुर। जाहीद अहमद खान। थाना गुंडरदेही क्षेत्र में 100 महिला कमांडो के मोबाइल पर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। साथ ही महिला संबधी अपराध के संबध में बताया गया और अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौड़ के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नवनीत कौर और उनकी टीम के द्वारा गुरुवार को पद्यमश्री शमशाद बेगम अध्यक्ष महिला कमांडो की उपस्थिति में करीबन 100 महिला कमांडो को अभिव्यक्ति एप को उनके मोबाईल पर डाउनलोड कराकर उससे होने वाले लाभ के साथ-साथ महिला संबंधित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, पाक्सो एक्ट, उत्पीड़न, दहेज अधिनियम और अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नवनीत कौर, थाना प्रभारी राकेश ठाकुर, सउनि लता तिवारी, महिला आरक्षक शशी निषाद व अर्निका ठाकुर उपस्थित हुए।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.