रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अपने जोरो पर है। सभी पार्टियां चुनाव में अपनी ताकत झोंक रही है। वहीं राजधानी रायपुर के वामन राव लाखे वार्ड नं 66 से शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से पार्षद प्रत्याशी संजय सोनकर भी चुनाव लड़ रहें हैं।
वार्ड नं 66 वामन राव लाखे वार्ड में शिवसेना (शिंदे गुट) पार्षद प्रत्याशी संजय सोनकर को जनता का खूब समर्थन भी मिल रहा है। बता दें, पार्षद प्रत्याशी संजय सोनकर पिछले 5 सालो से लगातार जन सेवा का कार्य कर रहे है और वार्ड के प्रत्येक कार्य में सक्रिय भूमिका भी निभाते है। वार्डवासियों द्वारा संजय सोनकर का प्रचार भी किया जा रहा है।