महासमुंद। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ रहे हैं। अब तक आए नतीजों में सबसे चौंकाने वाला रहा है महासमुंद नगर पालिका का नतीजा। यहां से भाजपा ने अपने दिग्गज नेता विमल चोपड़ा को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें कांग्रेस के निखिल कांत साहू के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वहीं छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा दस हजार मत से जीत गए हैं। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं।

जांजगीर के 6 निकायों पर भाजपा का कब्जा :
उधर जांजगीर चाम्पा जिले के 6 नगरीय निकायों पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है। जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। बसपा ने भी 1 सीट पर की जीत दर्ज की है। जिले के 11 नगरीय निकायों में से 6 पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस को दो सीट, दो सीट निर्दलीय और एक सीट बसपा को मिली है।

जांजगीर- नैला से भाजपा प्रत्याशी चित्ररेखा गढ़वाल की जीत :
जांजगीर- नैला से भाजपा प्रत्याशी चित्ररेखा गढ़वाल, चाम्पा से बीजेपी के प्रदीप नामदेव, अकलतरा से निर्दलीय दीप्ति सारथी, नरियरा से निर्दलीय राधिका सहगल, पामगढ़ से बसपा की गौरी जांगड़े, राहोद से बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला कश्यप, खरौद से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद यादव, नवागढ़ से बीजेपी की अर्चना देवांगन,बलौदा से कांग्रेस की कविता डहरिया, सारागांव से कांग्रेस के छबि लाल सूर्यवंशी और शिवरीनारायण से बीजेपी के राहुल थवाईत ने जीत दर्ज की है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.