दंतेवाड़ा/बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पांचों निकायों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। दंतेवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की पायल गुप्ता की जीत हुईं है। वहीं बचेली नगरपालिका में राजू जयसवाल ने जीत हासिल की है। किरंदुल नगर पालिका में रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर में सुभद्रा नेगी और गीदम में रजनीश सुराना ने जीत का परचम लहराया है।

6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा का कब्ज़ा :
वहीं बालोद नगर पालिका में 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और एक मे निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की बड़ी जीत हुई है। वहीं दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है।

एक में निर्दलीय प्रत्याशी की हुई जीत :
गुरुर नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रदीप साहू ने जीत का परचम लहराया है। वहीं गुंडरदेही से भाजपा के ही प्रमोद जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जीत दर्ज की है। चिखलाकसा से कुंती देवांगन, डौंडी से मोहतींन चोरका ने जीत हासिल की। वहीं अर्जुन्दा से निर्दलीय प्रणेश जैन ने जीत का परचम लहराया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.