रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जनता ने सत्ता पलटते हुए भारी मतों से भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के पीछे जनता की बहुत सी मांगे, आशाएं और उम्मीदें थी, लेकिन अब जनता की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ये सूटबूट की सरकार एक बार फिर अपने अकड़ू अंदाज को अपना चुकी है, ऐसा हम नहीं प्रदेश की निराश जनता का कहना है।
जी हाँ, सूत्रों ने साफ़ साफ़ जाहिर किया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद हाल ही में हुए पालिका चुनावों में जनता ने भाजपा को इसलिए वोट दिया की ये कम से कम काम तो करें, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद जैसे प्रदेश सरकार केवल अपने मुँह मियां मिट्ठू बन रही थी ठीक वैसे ही पालिका चुनाव के बाद भी यह सरकार सिर्फ कागज़ों में काम करते हुए खुद अपनी तारीफ करने में लगी हुई है।
इसी बीच सूत्रों द्वारा एक और बड़ी खबर प्रदेश सरकार के अंदरखाने से सामने आई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की आम जनता से दूरी बना ली है, वे अब आम जनता की पहुँच से दूर हो चुके है। जनता से दूरी खुद CM नहीं बल्कि उनके करीबी अधिकारी और OSD ही बना रहे है, जिसकी चर्चा से अब राजनितिक गलियारें गर्म होने लगी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता से दूर होने का मुख्य कारण कोई और नहीं सीएम हाउस के अधिकारी और उनके ओएसडी है जो आम जनता और सीएम के बीच दुरी पैदा कर रहे है।
बता दें, इससे पहले डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हर सप्ताह जनदर्शन का कार्यक्रम रखा जाता था, जिसमे वे जनता से सीधे रूबरू होते थे, साथ ही उनकी समस्या का निवारण भी किया करते थे। ऐसे ही पिछली भूपेश बघेल की सरकार में भी भेंट मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के द्वारा मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचते थे और जनता की समस्याओं के निराकरण के साथ साथ उचित कदम उठाते हुए दोषी अधिकारी/कर्मचारियों पर भी कार्यवाही करते थे। लेकिन, प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद और एक साल से ऊपर समय हो जाने के बाद इस बार की भाजपा सरकार में बहुत बदलाव देखने को मिल रहे है। ऐसा लग रहा है मानों यह सरकार केवल उच्च वर्ग वालों के लिए बनी है और उन्हें ही लाभ पहुंचाने के लिए उनके हिसाब से विभागीय कागजों पर कार्य किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस समस्या का प्रमुख कारण CM के ओएसडी और करीबी अधिकारी ही है जो अपने स्वार्थ में लिप्त होते हुए मुख्यमंत्री की आँखों में पट्टी बांधे हुए है।
बरहहाल, आज के समय में ओएसडी और सीएम हाऊस के करीबी अधिकारी सिर्फ अपने ही क़रीबियों को मुख्यमंत्री से मिलाने में लगे रहते है, आम जनता और समान्य लोगों से उनका कोई वास्ता ही नहीं है। ऐसे ही रहा तो यह सरकार भी 5 साल बाद धरातल पर नजर आ सकती है।