महासमुंद/धमतरी। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वह महासमुंद और धमतरी जिले में आयोजित किए गए कर्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड रवाना होंगे, और में 12:55 बजे मुख्यमंत्री धमतरी पहुंचेंगे, जिसके बाद 1:00 बजे वह धमतरी, रांकीबाई, मदनवाड़ा धाम में आयोजित कंवर पैंकरा महासभा और आदिवासी जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे।