रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0°C राजनांदगांव में तथा न्यूनतम तापमान 23.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

1) मानसून की उत्तरी सीमा 17.0°N/55°E, 17.5°N/60°E, 18°N/65°E, 18.5°N/70°E, मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, 23.5°N/89.5°E, बालुरघाट, 30°N/85°E से होकर गुज़रना जारी है।

2) सुबह की उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मोटे तौर पर अक्षांश 22°N के उत्तर में देशांतर 87°E के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम :
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) भी चल सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान :
दो दिन बाद भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा (40-50 kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रायपुर शहर में कैसा रहेगा मौसम :
राजधानी रायपुर में 5 जून को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.