रायगढ़। कुणाल सिंह ठाकुर। रायगढ़ जिले के तेंदूमुड़ी गांव के एक कुएं में हाथी का शावक गिर गया। बता दें, 2 दिन पहले भी शावक कुएं में गिरा था। उस समय हाथी के शावक का सफल रेस्क्यू भी किया गया था।

आज फिर से हाथी का शावक कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था हाथी का शावक, फ़िलहाल इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।