कांकेर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है, फारेस्ट ऑफिसरों ने धावा क्षेत्र के आछी डोंगरी में आदमखोर तेंदुएं को पिंजरे में कैद कर लिया है। आपको बता दें कि 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीण और बच्चों पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। तेंदुए के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जिले से सटे गांवों में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।