छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की क्लास लेंगे… आज कुल तीन अहम विभागों की समीक्षा बैठकें तय हैं। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और गृह विभाग की व्यवस्थाओं की गहराई से समीक्षा की जाएगी।मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक दो विभागों – महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की जाएगी। वहीं शाम को मुख्यमंत्री सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां 4 बजे से 6 बजे तक गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे।सूत्रों के मुताबिक सीएम खास तौर पर कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं की जमीनी स्थिति पर फोकस करेंगे। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे वापस सीएम हाउस लौटेंगे।तो आज पूरे दिन भर सरकार का फोकस प्रशासनिक कसौटी पर विभागों की परफॉर्मेंस को परखने पर रहेगा।
आज की समीक्षा बैठकें – CM विष्णुदेव साय
• 11:30 AM – महिला एवं बाल विकास विभाग
• 1:00 PM – समाज कल्याण विभाग
• 4:00 PM – गृह विभाग (पुलिस मुख्यालय में)
• 6:00 PM – CM निवास वापसी