मुंगेली, कुणाल सिंह ठाकुर। सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से सर्व कुर्मी क्षत्रिय युवा मंडल, लोरमी का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।बैठक में हरेंद्र चंद्राकर को मंडल का अध्यक्ष एवं उत्तम कश्यप को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुरली दीना कश्यप को महासचिव, भुनेश्वर कश्यप को कोषाध्यक्ष तथा आकाश कुलमित्र को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुकेश कश्यप को मीडिया प्रभारी और जितेंद्र कश्यप को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।मंडल के संरक्षक मंडल में रामगोपाल कश्यप, नेहरू चंद्राकर, पूर्णनंद कश्यप, मनीष कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, गजानंद कश्यप, लव चंद्राकर, अशोक कश्यप, जितेंद्र कश्यप, कमलेश कश्यप, बिनोद चंद्राकर, देवनाथ कश्यप, गोपाल चंद्राकर एवं रमाकांत कश्यप को शामिल किया गया है।वहीं सलाहकार मंडल में श्रवण कश्यप, राजू चंद्राकर, अनिल कश्यप, शिवप्रसाद कश्यप, ताम्रध्वज कश्यप, रमेश गोलू कश्यप, राधेश्याम कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप, निर्मल कश्राव एवं सतीश कश्यप को दायित्व सौंपा गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं आपसी एकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि युवा मंडल समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.