मुंगेली, कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के निश्चित कालिन आन्दोलन का प्रथम दिवस आज आगर क्लब मैदान में अपने 11 सूत्रीय मांगों को मोदी की गारंटी के तहत 124 संगठनो ने आन्दोलन में शामिल हुए जिसमें जिला संयोजक जे एस ध्रुव ने अपने उद्बोधन में विस्तार से 11 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किए ,जिला उपसंयोजक बिन्दु भास्कर ने कहा कि यह आन्दोलन निश्चित कालिन है यदि हमारे 11सूत्री मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने के लिए आप सभी तैयार रहे। सहसंयोजक रामकृष्ण वैष्णव ने कहा कि सरकार हमारे मांगों को जरूर पूरा करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह 11सूत्री मांगें समस्त विभागों के कर्मचारीयों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसे सरकार के तत्काल मोदी के गारंटी तहत पूर कर देना चाहिए ,संरक्षक सईद खान ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समय में एक ही बार के हड़ताल में समस्त मांगे पूरा हो जाता था लेकिन अब तो अपने मोलिक अधिकार के मांगों के लिए आन्दोलन करना पड़ रहा है।इसी तरह समस्त संगठनो के जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्षो एवं सचिवो ने उद्बोधन किये प्रमुख रूप से सहसंयोजक नारायण भास्कर फेडरेशन कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, नगरीय निकाय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अश्मनी बन्जारे, सचिव संघ जिला अध्यक्ष योगेश साहू, संयुक्त प्रधान पाठक संघ जिला अध्यक्ष दिनेश निर्मलकर, जिला प्रवक्ता फूलचंद यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशीला घृतलहरे , सरिता गुप्ता, तहसील फेडरेशन अध्यक्ष डी एल भास्कर, रामसिंह राजपूत ,जे पी साहू,पी एल दिवाकर, अरविंद शर्मा,प्रभात तिवारी, आदि बहुत संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम के संचालन एवं आभार फेडरेशन जिला प्रवक्ता अत्रि प्रताप सिंह ने किया*

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.