
दुर्ग, कुणाल सिंह ठाकुर। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा वाला खबर सामने आया है। सड़क किनारे खड़े एक हाईवा ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई जिसमें मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई तथा पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक हाईवा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पुणे से अपने पैतृक गांव जामगांव (जिला बेमेतरा) लौट रहे एक परिवार बाइक से गुजर रहे थे । अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चार में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मालती साहू (35) और उनके बेटे राजेंद्र साहू (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहे पिता राजू साहू (40) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि साहू परिवार पुणे में मजदूरी करता था और 9 जनवरी की शाम अपने गांव लौटने के लिए रवाना हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।
