
मुंगेली, कुणाल सिंह ठाकुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन द्वारा 23 जनवरी को रोजगार कार्यालय में प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में टेक्नीशियन के 100 और सुपरवाइजर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा एवं बी.टेक पास निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ e rojgar appका अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
