
रायपुर, कुणाल सिंह ठाकुर। कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंगा सदन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने ध्वजारोहण किया एवं 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सामाजिक सौहार्द और समरसता ही हमारे देश की ताकत हैं। आइए इस अवसर पर हम सभी मिलकर इस संकल्प को साकार करें और अपने राष्ट्र को उन्नति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें। तिरंगे के सम्मान के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त रूप प्रदान किया गया गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की मजबूती और लोकतंत्र मूल्यों की गरिमा का स्मरण करता है यह अवसर सभी देशवासियों को एकता के साथ राष्ट्र की प्रगति समृद्धि हेतु निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशन लाल बाजारी, प्रकाश माहेश्वरी, संदेश जैन, राकेश दुग्गड़ा, अशोक शर्मा एवं नागरिकगण उपस्थित रहें।
