मुंगेली, कुणाल सिंह ठाकुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र बंजारा को उनके उल्लेखनीय, समर्पित एवं जिम्मेदार कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह ने महेंद्र बंजारा को सम्मानित होने पर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र बंजारा ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता के साथ किया है, जिससे विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ है। उन्होंने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग में कार्यरत जिला समन्वयक गौरव साव, संतोष कुमार कोरी, श्रीमती पुनीत कंवर, कोमल देवांगन (मुंगेलीहा) एवं दिनेश कुमार साहू ने भी महेंद्र बंजारा को बधाई देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि उनकी मेहनत, तकनीकी समझ और सहयोगात्मक कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मान समारोह का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना एवं बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना बताया गया। इस सम्मान से महेंद्र बंजारा सहित अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे भविष्य में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.