
राजनांदगांव, कुणाल सिंह ठाकुर। दिनांक 28.01.2026 को रात्रि लगभग 11ः00 बजे पेट्रोलिंग के दौरान थाना बसंतपुर की पेट्रोलिंग पार्टी को प्रभात नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 70 वर्ष की एक वृद्ध महिला लालबाग सिंधी कॉलोनी, रॉयल किड्स स्कूल के पास सड़क किनारे अकेली अवस्था में लेटी हुई है।सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, जहाँ एक वृद्ध महिला लालबाग-प्रभात नगर रोड पर अकेली अवस्था में पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शीतला यादव, पति कमीशन यादव, उम्र 74 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया, जिला मुंगेली बताया। महिला ने बताया कि वह लगभग 25दृ30 दिनों से अपने घर से भटकते हुए यहां तक आ गई है।इस दौरान वृद्ध महिला के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई तथा नगर निगम के आश्रय स्थल में सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया। संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गई।
