Oplus_131072
Oplus_131072


मुंगेली, the media point। मुंगेली जिले में वाहन चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर लगाम लगाते हुए मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक ट्रैक्टर और सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जब्त किए गए वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।


मामला थाना लोरमी क्षेत्र में दर्ज ट्रैक्टर चोरी से जुड़ा है। जांच के दौरान साइबर सेल और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश एक पुराने ट्रैक्टर को बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ में दिलेश ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों पवन जगत, मनीष साहू, देवप्रसाद बर्मन और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर वाहन चोरी की बहुत से वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने लोरमी के गायत्री मंदिर के पास खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर उसे अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था।


मेले और सार्वजनिक स्थान थे निशाने पर
आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने बघमार मेला, मुंगेली व्यापार मेला सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों से कुल सात मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पुलिस ने सभी चोरी के वाहनों को बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.