
रायपुर, the media point। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में घूमने आने वाले लोगों को अब अपनी बाइक और कार पार्क करने के लिए पैसे देने होंगे। नगर निगम ने पार्किंग शुल्क लागू करने का फैसला लिया है। इसके लिए तालाब के पाथवे के पास 2–3 जगहों पर बोर्ड भी लगा दिए गए हैं जिससे साफ है कि यह व्यवस्था जल्द शुरू होगी।
नगर निगम का कहना है कि मरीन ड्राइव के पास बने होटल और रेस्टोरेंट में आने वाले लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे ट्रैफिक जाम होता है और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए पार्किंग शुल्क तय किया गया है।
निगम के अनुसार – दोपहिया वाहन (बाइक) का शुल्क: 10 रुपये
चारपहिया वाहन (कार) का शुल्क: 20 रुपये
महापौर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फैसला व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी है। हालांकि, इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि जहां पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा, वहां अभी तक कोई तय या चिन्हित पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है। पहले सड़क को लोगों की सुविधा के लिए चौड़ा किया गया था और लोग वहीं गाड़ियां खड़ी करते थे। अब उसी जगह को पार्किंग मानकर शुल्क लेने की तैयारी है।
महापौर चौबे ने साफ कहा है कि यह फैसला निगम की कमाई बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था देने के लिए लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फिलहाल नगर निगम के इस फैसले से आपका क्या राय है हमे जरूर बताई6e
