दुर्ग, the media point। थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी राहुल जैन, निवासी HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग द्वारा घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी तथा विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।घटनास्थल :प्रार्थी का निवास – HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग

आरोपी का नाम – कविता देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई

जप्त सामग्री – एक नग हीरे जड़ी सोने की चैन, दो नग मंगलसूत्र, एक नग नेकलेस, दो नग कान के झुमके, एक नग चांदी का करधन, एक नग बड़ी पायल,एक नग छोटी पायल, दो नग बिछिया

उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर में पदस्थ थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना स्टाफ की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा 24 घंटे से कम समय में प्रकरण का सफल खुलासा किया गया।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू कामकाज हेतु नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.