राजनांदगांव, the media point। दिनांक 02.02.2026 को भ्रमण एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लखोली स्थित अटल आवास मुरूम खदान के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर रूपये-पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी कलीम खान (उम्र 40 वर्ष), पिता स्व. रमजान खान निवासी अटल आवास लखोली को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम ₹340, एक डॉट पेन एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा सट्टा संचालन नीलकंठ जायसवाल उर्फ बंटी (उम्र 32 वर्ष), पिता कुबेरनाथ जायसवाल निवासी नवागांव, ओ.पी. चिखली के लिए करना बताया गया। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने भी सट्टा संचालन में संलिप्त होना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.