राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 06-02-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रविन्द्र बाघमारे, कक्कड़ गोदाम के सामने भगत सिंह चौक स्थित अपनी कपड़ा प्रेस दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 5,000/- रुपये) तथा नगद 33,000/- रुपये, कुल 38,000/- रुपये जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.