
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। राजनांदगांव जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमनी थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक पर सवार होकर कुल पांच लोग यात्रा कर रहे थे जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
